क्या मक्का में शुगर होती है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 12:43

Corn Bread For Diabetics: क्या मक्के की रोटी खा सकते हैं डायबिटीज रोगी? यहां जानिए सब कुछ

डायबिटीज में फायदेमंद है मक्‍के की रोटी-

Diabetics Eat Corn Bread– डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो कई चीजों पर प्रतिबंध लगा देती है. जैसे मीठा न खाना, अधिक तेल-चिकनाई न लेना, चावल या रोटी पर कंट्रोल और यहां तक की देर तक न सोना. डायबिटीज पेशेंट्स हर चीज को माप के और कंट्रोल वे में खाते हैं. कई बार ब्‍लड शुगर लेवल अधिक होने पर गेंहू की रोटी पर भी प्रतिबंध लग जाता है ऐसे में मक्‍के की रोटी का चुनाव फायदेमंद हो सकता है.

मक्‍का में विटामिन, मिनरल्‍स और फाइबर जैसे कई पोषक तत्‍व होते हैं जो डायबिटीज को बढ़ने से रोकते हैं. मक्‍का लो सोडियम और लो फैट माना जाता है जो वेट को भी कंट्रोल करने में मदद करता है. चलिए जानते हैं डायबिटीज में मक्‍का की रोटी कैसे फायदा पहुंचा सकती है.

मक्‍का कम कर सकता है ब्‍लड शुगर लेवल
मक्‍का में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स डायबिटीज को कम करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. हेल्‍थलाइन के अनुसार मक्‍का में मौजूद हाई स्‍टार्च ग्‍लूकोज और इंसुलिन की मात्रा को कम कर सकता है. मक्‍के की रोटी टाइप-2 डायबिटीज और मोटापे के खतरे को कम करने में भी मदद करती है. मक्‍के में विटामिन और मिनिरल्‍स के अलावा कार्बोहाइड्रेट भी होता है इसलिए डायबिटीज में इसकी मात्रा पर नियंत्रण करना बेहद जरूरी है.

गुणों से भरपूर शहद से जुड़ी रोचक बातें
मक्‍का कोलेस्‍ट्रॉल को करता है कम
अधिकतर लोगों को डायबिटीज के साथ हार्ट या कोलेस्‍ट्रॉल की समस्‍या होती है. डायबिटीज में यदि नियमित रूप से मक्‍के की रोटी का सेवन किया जाए तो कोलेस्‍ट्रॉल के लेवल को भी कम किया जा सकता है. मक्‍का खाने से ब्‍लड फ्लो बढ़ सकता है जिस वजह से कोलेस्‍ट्रॉल कम अब्‍जॉर्ब होता है. मक्‍का शरीर को एनर्जी देने का भी काम बखूबी करता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info